Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमा से घुसपैठ रोकने के लिए भारतीय पुलिस विभाग सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने जा रही

 

उत्तराखंड

भारत के उत्तराखंड की सीमा से लगे हुए चीन व नेपाल से घुसपैठ रोकने के लिए भारतीय पुलिस विभाग सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने जा रहा है। योजना के तहत विभाग जल्द ही पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी के पांच विकासखंडों मुनस्यारी, धारचूला, कनालीछीना, जोशीमठ व भटवाड़ी के सीमावर्ती क्षेत्र में 16 पुलिस चौकियां खोलने जा रहा है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव पास होते ही विभाग इस दिशा में काम शुरू कर देगा।

यह भी पढें   लुम्बिनी प्रदेश सरकार द्वारा २०८३ – ८४ के लिए बजट

उत्तराखंड के तीन सीमांत जिले पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी के सीमावर्ती कई गांव अभी पलायन की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में यहां घुसपैठ की संभावना बनी रहती है। इसको देखते हुए केंद्र सरकार सीमावर्ती 51 गांवों को वाइब्रेंट विलेज योजना में शामिल कर यहां सुविधाएं बढ़ाने जा रही है।

इन गांवों में आर्थिक सुधार-आजीविका विकास, घर व ग्रामीण अवस्थापना, पारिस्थितिकी तंत्र का पुनरुद्धार, सड़क कनेक्टिविटी और कौशल विकास आदि कार्य किए जाने हैं। योजना है कि इन गांवों में रहने वाले नौजवानों को नजदीक ही आजीविका के साधन मिले, ताकि पलायन रोका जा सके और रिवर्स पलायन हो।

यह भी पढें   भारत का महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सखुआ प्रसौनी में योग सत्र का आयोजन

चीन व नेपाल सीमा पर पुलिस चौकी खोलने का उद्देश्य सूचना का आदान प्रदान करना है। इन पुलिस चौकियों में पुलिस जवान वायरलेस व रिपीटर सेट से लैस होंगे। उत्तराखंड के तीन सीमांत जिलों पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी में कुल 658 किलोमीटर सीमा चीन व नेपाल से लगती है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *