Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पटना एयरपोर्ट से जल्द ही नेपाल के लिए सीधी फ्लाइट सेवा हो सकती है शुरू

 

काठमान्डू

पटना एयरपोर्ट पर नये एयरपोर्ट टर्मिनल के बन जाने से नेपाल के लिए यहां से सीधी फ्लाइट सेवा जल्द शुरू हो सकती है. इसके साथ ही जापान, वियतनाम, म्यानमार और थाइलैँड जैसे देशों के लिए भी यहां से सीधी विमान सेवा के शुरू होने के आसार हैं. क्योंकि, वहां से बड़ी संख्या में बौद्ध पर्यटक बोधगया आते हैं. गौरतलब है कि 24 दिसंबर 1999 को इंडियन एयरलाइंस के दिल्ली काठमांडू विमान को अपहरण कर कंधार ले जाने के बाद से नेपाल की अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा बंद है. और बीते 24.5 वर्षों से पटना एयरपोर्ट केवल नाम का अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना हुआ है.

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 5 जून 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

नये टर्मिनल भवन बन कर तैयार
पटना एयरपोर्ट पर बन रहे नये टर्मिनल भवन में इमीग्रेशन और कस्टम काउंटर के लिए भी जगह होगी. नये टर्मिनल भवन में दोनों मंजिलों पर इनके काउंटर और अधिकारियों व कर्मियों के बैठने के लिए कमरे बनाये गये हैं. इससे पटना एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने पर यात्रियों की जांच करने में सुविधा होगी. पटना एयरपोर्ट पर छह नयी पार्किंग बे और पांच एयरोब्रिज बनाया जाना है. इनके बनने के बाद से पटना एयरपोर्ट के फ्लाइट ऑपरेशन की क्षमता बहुत अधिक बढ़ जायेगी और एक दिन में यहां 50 जोड़ी फ्लाइट की जगह 150 जोड़ी फ्लाइट ऑपरेशन किया जा सकेगा.

यह भी पढें   पार्टी नेतृत्व नहीं छोड़ेंगे ओली

नये टर्मिनल भवन का आकार भी पहले की तुलना में अत्यंत विशाल है जो वर्तमान टर्मिनल भवन से सात गुना बड़ा है. यह 65 हजार वर्गफुट में फैला है और इसकी 80 लाख क्षमता होगी जबकि वर्तमान में विस्तारित पुराने टर्मिनल भवन की क्षमता केवल 25 लाख यात्री सालाना है. ऊपरी फ्लोर तक जाने के लिए रैंप बनाये गये हैं जिससे वाहन सीधे ऊपरी तल्ले के पिकड्रॉप एरिया में जाने वाले यात्रियों को छोड़ेंगे. साथ ही नये टर्मिनल भवन के सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया गया है जिससे यह पूर्वोत्तर भारत के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट की तरह दिखेगा.

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 6 जून 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *