Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

त्रिशुली में बहे बस और शवों की तलाश के लिए भारतीय बचाव दल तैनात

 

काठमांडू.

त्रिशूली में भूस्खलन में बह गई बस और शवों की तलाश के लिए एक भारतीय बचाव दल को तैनात किया गया है।

नारायणगढ़-मुगलिंग मार्ग पर सिमलताल से त्रिशूली तक लापता हुई दो बसें अभी तक नहीं मिली हैं।  भारतीय सीमा पर भी शव मिले हैं.

नेपाल ने लापता बसों और नागरिकों की तलाश के लिए भारत से मदद मांगी थी । भारत से बचाव दल शुक्रवार रात को ही रवाना हुआ था. गृह मंत्रालय के आपदा प्रभाग के प्रमुख भीष्म कुमार भुसाल ने कहा, 12 सदस्यीय टीम आज घटना स्थल पर पहुंचेगी।

यह भी पढें   नेपाल में गूंजा सनातन का संदेश : स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने संस्कृति, राष्ट्र और मानवता पर दिया प्रेरक उद्बोधन

सिमलताल में  भूस्खलन में त्रिशूली नदी में गिरे 23 यात्रियों के शव मिल गए हैं।

दोनों बसों में सवार 65 यात्रियों में से 3 तैरकर बाहर निकलने में कामयाब रहे, जबकि बाकी लापता हैं ।

नदी में डूबे 62 यात्रियों में से शुक्रवार दोपहर तक 23 के शव मिल चुके हैं. 39 लोगों की हालत का अभी पता नहीं चल पाया है.

ज्यादातर शव घटना स्थल से करीब 103 किलोमीटर नीचे गंडक बैराज के आसपास मिले. 5 शव चितवन की ओर, 1 पश्चिम नवलपरासी में और बाकी 17 शव पूर्वी नवलपरासी में मिले।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *