Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काैन हैं वाकर-उज-जमान जो संभालेंगे बंगलादेश की कमान

 

 

काठमान्डु 5 अगस्त
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के देश छोड़कर चले जाने की खबरों के बीच सेना प्रमुख वाकर-उज-जमान ने टेलीविजन पर दिए गए अपने संबोधन में कहा कि मैं देश की सारी जिम्मेदारी ले रहा हूं। अराजकता और हिंसा से दूर रहें। हम जल्द ही बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनाएंगे। कृपया सहयोग करें।
बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद यदि आर्मी रुल लगता है तो आर्मी चीफ के पास पूरे देश की कमान होगी। वर्तमान में कार उज जमान बांग्लादेश के आर्मी चीफ हैं।
संभाला सेना प्रमुख का पदभार
लेफ्टिनेंट जनरल वकार उज जमान को हाल ही में प्रमोट कर आर्मी जनरल नियुक्त किया गया। 58 वर्षीय लेफ्टिनेंट जनरल वकार को 11 जून 2024 को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के लिए सिलेक्ट किया गया और 23 जून 2024 को उन्होंने तीन साल की अवधि के लिए सेना प्रमुख का पदभार संभाला।

यह भी पढें   आज होने वाली बैठक में बजट पर चर्चा

पूर्व सेना प्रमुख की बेटी से की शादी
1966 में ढाका में जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल वकार उज जमान की शादी जनरल मुहम्मद मुस्तफिज़ुर रहमान की बेटी साराहनाज कमालिका जमान से हुई, जो 1997 से 2000 तक सेना प्रमुख रहे।

लंदन से की पढ़ाई
बांग्लादेश सेना की वेबसाइट के अनुसार, जमान के पास बांग्लादेश के राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से रक्षा अध्ययन में मास्टर डिग्री और किंग्स कॉलेज लंदन से रक्षा अध्ययन में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री है।

यह भी पढें   सोने का चेन छीनने का आरोपी गिरफ्तार

कई अभियानों में निभाई भूमिका
सेना प्रमुख बनने से पहले उन्होंने छह महीने से थोड़े अधिक समय तक चीफ ऑफ जनरल स्टाफ के रूप में कार्य किया। उन्होंने सैन्य अभियानों और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जमान ने संभाला मोर्चा
साढ़े तीन दशक के करियर में उन्होंने पूर्व पीएम हसीना के साथ मिलकर काम किया है। लेकिन इस महीने एक बार फिर देश में विरोध प्रदर्शनों के चलते जमान ने मोर्चा संभाला और लोगों की जान और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा का जिम्मा लिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *