नापी कार्यालय ललितपुर के सर्वेक्षक यादव के साथ ३ व्यक्ति विरुद्ध भ्रष्टाचार मुद्दा
काठमांडू, ७ अगस्त । अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग ने नापी कार्यालय, ललितपुर के सर्वेक्षक संजीव कुमार यादव के साथ ३ व्यक्ति के विरुद्ध भ्रष्टाचार मुद्दा पंजीकृत किया है । आरोप है कि जमीन हालसाबिक संबंधी काम करने के लिए उन लोगों ने सेवाग्राही से ४ लाख घूस लिया है । यादव के साथ भूमि सुधार तथा मालपोत कार्यालय ललितपुर के खरिदार मोतिराम सुवेदी और लेखापढी व्यवसायी रामबाबु भुजेल के विरद्ध अख्तियार ने भ्रष्टाचार मुद्दा पंजीकृत किया है । यादव और भुजेल को अख्तियार ने घूस रकम के साथ गिरफ्तार किया था ।

