Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काभ्रेपलाञ्चोक के धुलिखेल नगरपालिका स्थित धुलिखेल अस्पताल के वार्ड भवन का उद्घाटन

 

काठमांडू, सावन २३ – ‘नेपाल–भारत विकास सहकार्य’ अन्तर्गत भारत सरकार के कुल परियोजना लागत नेरु. ४.२६ करोड़ आर्थिक सहयोग में निर्माण हुए काभ्रेपलाञ्चोक के धुलिखेल नगरपालिका स्थित धुलिखेल अस्पताल के वार्ड भवन का आज भारतीय राजदूतावास, काठमांडू के प्रथम सचिव श्री अविनाश कुमार सिंह ने उद्घाटन किया । उक्त कार्यक्रम में धुलिखेल नगरपालिका के मेयर, राजनीतिक प्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी, अस्पताल व्यवस्थापन के प्रतिनिधि तथा समाजसेवियों की उपस्थिति थी ।
भारत सरकार और नेपाल सरकार के बीच हुए समझौते के तहत इस परियोजना को उच्च प्रभाव वाली सामुदायिक विकास परियोजना के रूप में प्रचारित किया गया।


भारत सरकार और नेपाल सरकार के बीच हुए समझौते के अन्तर्गत इस परियोजना को उच्च प्रभाव वाली सामुदायिक विकास परियोजना के रुप में आगे बढ़ाया गया था । इस परयोजना का कार्यान्वयन धुलिखेल नगरपालिका, काभ्रेपलाञ्चोक के द्वारा किया गया था । ये परियोजना भारत और नेपाल के बीच मजबूत विकास साझेदारी की एक महत्वपूर्ण उदाहरण है ।

यह भी पढें   रास्वपा सभापति रवि लामिछाने आज से पाँच दिवसीय भारत दौरे पर


कार्यक्रम में बोलते हुए धुलिखेल नगरपालिका के मेयर, राजनीतिक प्रतिनिधि, धुलिखेल अस्पताल के कार्यकारी निर्देशक तथा प्रशासनिक निर्देशक ने कहा कि नेपाल की जनता के उत्थान के लिए जिस प्राथमिकता के साथ भारत सरकार निरन्तर विकास में सहयोग करती आई है मैं   उसकी प्रशंसा करता हूँ ।
सन् २००३ से भारत सरकार ने नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों में ५५१ से भी ज्यादा उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना को आगे बढ़ाया है । जिसमें से ४९० परियोजना सम्पन्न कर चुकी है । इसी में से काभ्रेपलाञ्चोक जिला के ७ परियोजना सहित बागमती प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र में १०६ परियोजना है । इसके साथ ही भारत सरकार ने नेपाल के विभिन्न अस्पताल, स्वास्थ्य चौकी और शैक्षिक संस्था को १००९ एम्बुलेन्स और ३०० स्कूल बस उपहारस्वरुप प्रदान किया है । जिसमें से काभ्रेपलाञ्चोक जिला को ८ स्कूल बस और १६ एम्बुलेन्स सहित बागमती प्रदेश को २३६ एम्बुलेन्स और ९८ स्कूल बस उपहारस्वरुप प्रदान किया है । भारत सरकार ने सन् २०२१ जनवरी में इस अस्पताल के लिए एक एम्बुलेन्स (एड्भान्स लाइफ सपोर्ट) उपहार स्वरुप प्रदान किया था ।

यह भी पढें   भारत से कीमत घटकर आने पर भी नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं


पड़ौसी होने के नाते भारत और नेपाल के बीच व्यापक और बहुक्षेत्रीय सहकार्य हो रहे हैं । उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना के कार्यान्वयन से नेपाली जनता के समुन्नति के लिए और प्राथमिकता के क्षेत्र में पूर्वाधार के विस्तार के लिए नेपाल सरकार द्वारा लिए गए प्रयास में भारत सरकार सदैव नेपाल का साथ देने के लिए तैयार है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *