Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मानवसेवा आश्रम द्वारा वार्षिकोत्सव के अवसर पर रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । मानवसेवा आश्रमको १२ वीं वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में जनपद प्रहरी, सशस्त्र प्रहरी और ६ लोग स्काउट सहित ३३ लोगों ने भाद्र १३ गते  बिहीवार को रक्तदान किया है ।

हेटौडा जिला के मकवानपुर में केन्द्रीय कार्यालय रही है मानव सेवा आश्रम की नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं.१० सुर्खेतरोड स्थित मानव सेवा आश्रम ने भी अपनी आश्रम की परिसर के अन्दर भाद्र १३ गते रक्तदान कार्यक्रम की आयोजन की । इसी तरह नेपाल में १९ जिला के  २४  शाखा कार्यालय से एक ही साथ रक्तदान की आयोजन की गई थी । देशभर के २४ शाखा में १ हजार ८ सौ लोग असहाय रहें है । नेपालगन्ज की सुर्खेतरोड स्थित मानव सेवा आश्रम में ५५ लोग असहाय आश्रित रहें है नेपालगन्ज शाखा के प्रमुख उर्विन सापकोटा ने जानकारी दी ।                       

नेपालगन्ज स्थित मानव सेवा आश्रम में आश्रित बेसहारा हुये लोगों की लालन पालन, स्वास्थ्य लगायत की सेवा करते हुये  सडक के पेटी में अलपत्र रहे असहाय, अशक्त, बेसाहरा, अभिभावक तथा मातापिता बिहिन व्यक्तियों को मानव सेवा आश्रम ने सहारा देते आई है । मानव सेवा आश्रम अपनी स्थापना की १२ वीं वर्ष में आते तक विभिन्न क्षेत्र में मानवीय कार्य करते आयी है और उसी  अन्तर्गत विभिन्न अस्पताल में आने वाले विमारियों को खून के परेशानियाँ उठाना न पडे इस लिये रक्तदान कार्यक्रम की आयोजन किया गया है मानव सेवा आश्रम नेपालगञ्ज के प्रमुख उर्विन सापकोटा ने जानकारी दी । 

यह भी पढें   कांग्रेस को अब ‘बदली हुई कांग्रेस’के रूप में स्थापित किया जाए – नैनसिंह महर

वह रक्तदान कार्यक्रम में आश्रम के प्रमुख उर्विन सापकोटा के अनुसार सुबह ९ बजे से अपरान्ह १२ बजे तक  नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं. १० स्थित मानव सेवा आश्रम नेपालगञ्ज के प्राङ्गण में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में आश्रम के प्रमुख उर्बिन सापकोटा, इन्जीनियर बिप्लव राज श्रेष्ठ, बीर बहादुर रोका, राम औतार शर्मा, दामोदर शर्मा, मिलन बिसी, अनिल नेपाली, नारायण प्रसाद मल्ल, सिद्धान्त नेपाल, बर्मलाल खत्री, प्रकाश थापा, सचिता सापकोटा, उमेशराज जैसी, अनुराग पाण्डे, रुपा बिक, सुस्मिता खत्री, हरि बहादुर गौली, यशोदा ओली, मोती कुमारी केसी, चन्द्रलाल जैसी, राजेश शर्मा, तिर्थराज ओली, हेमा सुनार, रेखा देवकोटा, प्रकाश चौधरी, धन कुमारी बुढामगर लगायत लोगों ने रक्तदान किया था । इसी तरह वह रक्तदान कार्यक्रम में नेपाल स्काउट जिभिएन स्काउट क्रू के प्रमुख आयुक्त प्रतीक खड्का के अनुसार धर्मेन्द्र राजकोटी मगर, मनीराम जैसी, आशीष कुमार थारु, पुष्पा खनाल, रेनुका ऐरी, प्रतिक सेन ने रक्तदान किया था ।

यह भी पढें   खेल के मैदान में नेपाल का बढ़ता कदम और हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : कृतिका यादव

वह कार्यक्रम में प्रादेशिक रक्त सञ्चार केन्द्र के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, सोम प्रकाश सापकोटा, प्रशान्त तिवारी, नबिस्ता राना, केशर सिंह डाँगी और बीरेन्द्र योगी ने प्राविधिक में सहयोग किया था । 

समाजसेवी तथा जग्गादाता जेके सिंह, नेपाल स्वयम्सेवी रक्तदाता समाज बाँके के सल्लाहकार तथा वरिष्ठ पत्रकार पूर्णलाल चुके, नेपाल शिक्षक संघ नगर समिति के अध्यक्ष मनोजराजा श्रीवास्तव ने प्रादेशिक रक्त सञ्चार केन्द्र नेपालगन्ज के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी उपेन्द्र रेग्मी र प्राविधिक सोम प्रकाश सापकोटा को खून संकलन करनेवाली पाकेट हस्तान्तरण करके कार्यक्रम की शुभारम्भ की गइ थी वह रक्तदान कार्यक्रम में नेपाल स्काउट जेभीएन स्काउट क्रिउ के प्रमुख आयुक्त प्रतीक खडका, प्रकृति बोगटी, अर्पना आचार्य, पूर्णिमा आचार्य, प्रकृति काफ्ले, रेनुका ऐरी, रेजिना थापामगर, बविता खडका, प्रतिक सेन, मनिराम जैसी, धमेन्द्र राजकोटी लगायत लोगों ने सहयोग किया था ।

यह भी पढें   सांसद अमरेश सिंह मेची–महाकाली पदयात्रा करेंगे

कार्यक्रम में मानव सेवा आश्रम के अभिभावक विष्णु प्रसाद मैनाली, शतक रक्तदाता पवन जायसवाल, मानव सेवा आश्रम नेपालगन्ज के पदाधिकारी, स्वयम्सेवक, कर्मचारी, प्रहरी, सशस्त्र प्रहरी लगायत करीब दो दर्जन से अधिक  सहभागिता रही थी । 

इसी तरह एकल महिला द्वन्द पीडित संघ बाँके ने आयोजन की  रक्तदान कार्यक्रम में १५ लोगों ने रक्तदान किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com