Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रास्वपा ने मुकुल ढ़काल के बाद अब पारस बाहुन को भी किया बर्खास्त

 

काठमांडू, भादव १४ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा)के केन्द्रीय महामन्त्री मुकुल ढ़काल को बर्खास्त करने के बाद अब इसी पार्टी के सुदूरपश्चिम के महामन्त्री पारस बाहुन को भी बर्खास्त कर दिया गया है । रास्वपा सुदूरपश्चिम कार्यसमिति के सभापति प्रकाश विष्ट ने एक विज्ञप्ति जारी किया है जिसमें उल्लेख किया है कि बाहुन को पदमुक्त किया गया है ।
सभापति विष्ट ने बताया कि बाहुन को इसलिए पदमुक्त किया गया है कि वो नेतृत्व को असफल बनाने का काम कर रहे थे । पिछले कुछ समय से संगठन और नेतृत्व को असहज और असफल बनाने की विविध क्रियाकला को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था । उक्त स्पष्टीकरण पत्र का जबाव सन्तोषजनक नहीं होने के कारण राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के विधान २०७९ की धारा ३० के उपधारा १ के (ग) और दूसरे संशोधन विधान के भाग ७ धारा २८ उपधारा १ के (ट) अनुसार उन्हें आज की तारीख २०८१.०५.१३ गते गुरुवार के दिन से प्रदेश महामन्त्री पद की जिम्मेदारी से मुक्त करने की जानकारी कराता हूँ ।
कारवाई करने से पहले प्रदेश समिति ने २१ बूँदे कारण दिखाते हुए ७२ घण्टें स्पष्टीकरण महामंत्री बाहुन ने भादव ११ गते को ही २१ बूंदे जबाव दिया था ।

यह भी पढें   उपसभामुख रुबीकुमारी ठाकुरी अस्पताल में भर्ती

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *