Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी ने कोशी सरकार से समर्थन वापस लिया

 

काठमांडू, भादव १४– नेकपा माओवादी केन्द्र ने कोशी प्रदेश सरकार से समर्थन वापस ले लिया है । समर्थन वापस लेने की माओवादी केन्द्र संसदीय दल के नेता इन्द्र आङ्बो ने मुख्यमन्त्री हिक्मत कार्की को जानकारी दी । इसके बार मेें शुक्रवार को ही प्रदेशसभा सचिवालय को पत्राचार किया जाएगा ।
कांग्रेस के केदार कार्की नेतृत्व की सरकार को विस्थापन कर गत वैशाख २७ गते हिक्मत कार्की मुख्यमन्त्री नियुक्त हुए थे । उन्होंने जेठ १ गते को विश्वास मत प्राप्त किया था ।
एमाले के हिक्मत कार्की को नेपाल के संविधान की धारा १६८ के उपधारा ५ अनुसार मुख्यमन्त्री बनाने के लिए माओवादी केन्द्र के १३ सांसदों ने समर्थन किया था । केन्द्र में एमाले–कांग्रेस गठबन्धन बनने के बाद माओवादी सरकार से बाहर हो गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *