Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुनीता विलियम्स ने अपने साथी एस्ट्रोनॉट बुच विल्मोर के साथ अंतरिक्ष से प्रेस कॉन्फ्रेंस की

 

काठमान्डू14 सितम्बर

 

सुनीता विलियम्स  को अंतरिक्ष में फंसे कई महीने हो चुके हैं और अब वो अगले साल धरती पर वापस लौटेंगी। इस बीच उन्होंने अपने साथी एस्ट्रोनॉट बुच विल्मोर के साथ पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए और अपने दिल की बात भी कही।

सुनीता ने बातचीत के दौरान कहा कि मैं यहां फंसी और ऑर्बिट में कई महीने बिताना मुश्किल तो था, लेकिन मुझे स्पेस में रहना काफी पसंद है। उन्होंने ये भी कहा कि मैं अपनी मां के साथ कीमती समय बिताना चाहती थी, लेकिन एक ही मिशन में दो अलग-अलग यान में रहकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि हम टेस्टर हैं और यही हमारा काम है।

यह भी पढें   तराई की तपिश : तनाव के पीछे छिपा मास्टरप्लान - डा.विधुप्रकाश कायस्थ

सुनीता विलियम्स ने आगे कहा कि हम स्टारलाइनर को पूरा करना चाहते थे, लेकिन आपको पेज बदलना ही होगा और अगले अवसर को तलाशना ही होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वो एक साल तक स्पेस में रहेंगी, लेकिन उन्हें पता था कि वापसी में देरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस पेशे में ऐसा होता रहता है।
सुनीता के साथी एस्ट्रोनॉट बुच विल्मोर ने कहा कि वो उन्हें दुख है कि वो अपनी छोटी बेटी के हाई स्कूल के अंतिम वर्ष के लिए मौजूद नहीं होंगे। उन्होंने इसी के साथ उन लोगों का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उनको शुभकामनाएं भेजी। बता दें कि दोनों अब नासा के स्पेस स्टेशन पर रखरखाव और नए प्रयोगों पर काम कर रहे हैं।

यह भी पढें   सिन्धुली में जीप दुर्घटना, ८ लोग घायल

दोनों एस्ट्रोनॉट ने इसी के साथ नागरिक कर्तव्यों पर जोर दिया और कहा कि वो इस नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करना चाहते हैं। उन्होंने अनुपस्थित मतपत्र का भी अनुरोध किया ताकि वो ऑर्बिट से मतदान कर सकें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com