Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान : आतंकवादी हमले में 17 सैनिकों की मौत

 

इस्लामाबाद 20 नवम्बर

पाकिस्तान में आतंकवादियों द्वारा किए गए इस आत्मघाती हमले में 17 सैनिकों की मौत हो गई है।  आतंकवादियों ने बुधवार को दोपहर 2 बजे के उत्तर-पश्चिम में एक चौकी को निशाना बनाया।  पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आतंकवादियों ने उत्तरी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में चौकी में विस्फोटकों से लदे वाहन को अंदर घुसा दिया। इसके बाद एक बड़ा धमाका हुआ। इस हमले में 17 सैनिकों की मौत हो गई है और कुछ अन्य घायल हैं।

यह भी पढें   रास्वपा महाधिवेशन : मतदान का समय फिर से आगे बढ़ा

पाकिस्तान सेना ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि इलाके में आतंकियों को खत्म करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। इससे आतंकियों में दहशत है, इसी के चलते उन्होंने इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया। अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत छह आतंकवादी मारे गए हैं। हालांकि, सेना ने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी कि हमले के पीछे कौन था, लेकिन एक इस्लामी आतंकवादी समूह हाफिज गुल बहादुर ने इसकी जिम्मेदारी ली है।
पहले भी हुए पाक सेना की चौकी पर हमले
बुधवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी विद्रोहियों के खिलाफ एक नए सैन्य अभियान की घोषणा की। यह प्रांत खैबर पख्तूनख्वा की सीमा से लगा हुआ है और प्रमुख चीनी बेल्ट एंड रोड परियोजनाओं का केंद्र है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *