Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर नेपाली उद्याेगपतियाें काे धमकाने वाला गिरफ्तार

 

काठमांडू, 30 नवंबर

केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) की टीम ने पिछले कुछ हफ्तों से नेपाल के 50 से अधिक व्यवसायियों को फोन कर रंगदारी देने की धमकी देने वाले शख्स को भारत के असम से गिरफ्तार किया है। भारतीय सुरक्षा बलों की सहायता से गिरफ्तार किए गए इस शख्स को नेपाल की सीमा तक लाया गया, जिसके बाद उसे नेपाली सुरक्षाबलों के हवाले कर दिया गया।

सीआईबी के प्रवक्ता हविंद्र बोगटी ने शुक्रवार को बताया कि खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का बताते हुए एक व्यक्ति ने नेपाल के पचास से अधिक व्यापारियों, उद्योगपतियों और बैंकर्स को फोन कर रंगदारी मांगी थी। वह भारतीय और दुबई के मोबाइल नंबरों से लॉरेंस विश्नोई के नाम पर फोन कर रंगदारी देने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देता था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *