Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनपीएल – विराटनगर को ९० रन से पराजित कर सुदूरपश्चिम ने की शानदार शुरुआत

 

काठमांडू, मंसिर १८ – सुदूरपश्चिम रोएल्स ने विराटनगर किंग्स विरुद्ध शानदार जीत हासिल की है । आज के खेल में उसने अपना शानदार प्रदर्शन किया है ।
सुदूरपश्चिम ने विराटनगर को ९० रन से पराजित किया है । सुदूरपश्चिम द्वारा दिए गए १८३ रन के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए लक्ष्य विराटनगर किंग्स केवल ९२ ही बना पाया । विराटनगर के बसिर अहमद ने २४, निकोलस किर्टोन ने १५ और क्रिस सोले ने १० रन बनाए । और कोई दूसरा खिलाड़ी दोहरा अंक नहीं जोड़ सका । ये विराटनगर की लगातार दूसरी हार है । इससे पहले जनकपुर बोल्टस से वह ८ विकेट से पराजित हुआ था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com