Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमान्डू का तापमान लगातार कम

 

काठमांडू-12 दिसम्बर

काठमांडू घाटी में तापमान लगातार कम हो रहा है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह क्रम जारी रहेगा। हालांकि, यहां मौसम साफ रहेगा।
मौसम वैज्ञानिक सरोज पुडासैनी ने बताया कि आज सुबह यहां न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया . आज यहां अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
आज सूर्योदय सुबह 6:45 बजे और सूर्यास्त शाम 5:10 बजे होगा.
जल एवं मौसम विज्ञान विभाग के नियमित मौसम बुलेटिन के अनुसार, देश में पश्चिमी हवा का आंशिक प्रभाव है और गंडकी और कर्नाली प्रदेशाें के पहाड़ी हिस्सों में मौसम साफ है. इसके अलावा तराई और घाटी में कई स्थानों पर बादल छाए हुए हैं और कुछ स्थानों पर कोहरा छाया हुआ है।
विभाग के मुताबिक, आज दोपहर कोशी, वागमती और गंडकी प्रदेशाें के हिमालयी क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शेष क्षेत्र में मौसम साफ रहेगा.
शुक्रवार की सुबह तराई और घाटी में कई स्थानों पर बारिश और कोहरे की संभावना है और दैनिक जीवन, परिवहन और विमानन आंशिक रूप से प्रभावित हो सकते हैं। विभाग ने सभी संबंधित लोगों से अपनी गतिविधियां तदनुसार संचालित करने का अनुरोध किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com