Fri. Nov 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जयमधेश , इतिहास के पन्नों से …? : पशुपतिनाथ झा मधेशी 

 

काठमांडू । मधेशी पार्टियों में फिर से एकता और सहकार्य की बात सुनने को मिल रही है। यह वही मधेश की धरती है, जिसने क्रूर नेपाली शासकों के अत्याचारों को सहा और जिसके वीर सपूतों के रक्त से इसकी मिट्टी लाल हो चुकी है। इन वीर शहीदों के बलिदान की नींव पर अपना राजनीतिक महल खड़ा करने वाले तथाकथित मधेशी नेता इतने सत्तालोलुप और स्वार्थी हैं कि मधेशियों पर गोली चलवाने वाले नेपाली शासकों के चरणों में गिरकर उनकी चाटुकारिता करने में कोई शर्म नहीं करते।

यह भी पढें   रास्वपा का सभी सातों प्रदेशों में नीति और नेतृत्व संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम

हर एक मधेशी नेता, बिना किसी अपवाद के, सत्तालोलुपता, बेईमानी और भ्रष्टाचार का जीता-जागता प्रतीक है। इन लंपट और लालची नेताओं ने न तो मधेश का भला किया है और न ही भविष्य में करेंगे। ये न संविधान संशोधन करवा सकते हैं, न पुनर्लेखन की हैसियत रखते हैं। और आज़ादी का नारा देने वाले तथाकथित मधेश के मसीहा, जो खुद को क्रांति का चेहरा बताते हैं, असल में एक घटिया मसखरे से ज्यादा कुछ नहीं हैं।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

इन चाटुकारों और अवसरवादियों से मधेश को न्याय मिलने की उम्मीद करना वैसा ही है जैसे मरुस्थल में पानी की तलाश करना। मधेश के असली दुश्मन बाहर नहीं, बल्कि ये खुद उसके अंदर बैठे गद्दार हैं। मधेश का उद्धार तभी संभव है जब इन सत्तालोलुप, भ्रष्ट और स्वार्थी नेताओं को उनके सही स्थान पर पहुंचाया जाए—इतिहास के कूड़ेदान में।

संकलन : पशुपतिनाथ झा मधेशी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com