दोनों पूर्वराष्ट्रपतियों को सामाजिक रुपान्तरण के लिए काम करना चाहिए– विश्वप्रकाश शर्मा
काठमांडू, पुष १९ – नेपाली कांग्रेस के महामंत्री विश्वप्रकाश शर्मा ने पूर्वराष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी को राजनीति में वापस नही लौटने का सुझाव दिया है । उन्होंने सुझाव देते हुए कहा है कि भण्डारी को राजनीति के बजाय सामाजिक रुपान्तरण का नायक बनना चाहिए ।
शुक्रवार राजधानी में हुए नेकपा एमाले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर पोखरेलकृत संस्मरण संग्रह ‘आमा, सपना र ताराहरु’ के लोकार्पण कार्यक्रम में उन्होंने यह सुझाव दिया है ।
उन्होंने कहा कि ‘समाचार के पन्नों में अभी भी माँ बेटियों को लेकर खबरें आती रहती है । इस पृष्ठभूमि में पूर्वराष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी को सामाजिक रुपान्तरण की प्रेरणा के रूप में काम करना चाहिए ।’
उन्होंने कहा कि राजनीति में आकर किसी पार्टी का नेता बनने का भी अवसर मिलता है और पूर्व राष्ट्रपतियों को सामाजिक परिवर्तन का नायक बनकर सबका नेता बनने की सुविधा भी मिलती है ।
पूर्वराष्ट्रपति भण्डारी राजनीति में पुनः सक्रिय होना चाहती हैं । उन्होंने इस समाचार की ओर संकेत करते हुए कहा कि ‘वो राजनीति में ही आना चाहती हैं या नेता लोग उन्हें लाना चाहते हैं । यदि मुझे कोई पुछे तो मेरी यह मान्यता है कि अभी तक के दोनों पूर्वराष्ट्रपति (विद्यादेवी भण्डारी और डा. रामवरण यादव) को सामाजिक रुपान्तरण के लिए काम करना चाहिए । उन्हें सामाजिक रुपान्तरण के लिए नायक बनना चाहिए ।

