Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश में अभी जो चुनौतियां है उनका सामना महासंघ को दृढ़तापूर्वक करना चाहिए – प्रचण्ड

 

काठमांडू, पुष १९ –  पूर्वप्रधानमंत्री एवं नेकपा (माओवादी केन्द्र) के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा कि देश में अभी जो चुनौतियां है उनका सामना महासंघ को दृढ़तापूर्वक करना चाहिए । शुक्रवार नेपाल पत्रकार महासंघ काठमांडू शाखा के पद हस्तान्तरण कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए  उन्होंने यह बात कही ।

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार विरुद्ध और सुशासन के पक्ष में निष्ठापूर्वक काम नहीं कर सकी है । उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार थी तब भ्रष्टाचार विरुद्ध सुशासन के पक्ष में, सामाजिक विभेद विरुद्ध सामाजिक न्याय के पक्ष में और आर्थिक समस्या से देश को निकालने के लिए उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ काम किया ।
अध्यक्ष दाहाल ने कहा कि देश में सुशासन स्थापित करना राजनीतिक नेतृत्व की नियत और निष्ठा स्पष्ट होनी चाहिए ।
उन्होंने कहा कि नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन लाने और उसे स्थायित्व देने में नेपाली पत्रकारिता की बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है । इसे स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि अभी जो चुनौतियां है उनका सामना भी पत्रकार महासंघ को दृढ़तापूर्वक करना चाहिए ।

यह भी पढें   जब तिरंगा लहराता है तब भारत का स्वाभिमान मुस्कुराता है : बिमल सरार्फ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com