कैलिफोर्निया में हुए विमान दुघर्टना में २ लोगों की मृत्यु १८ घायल
काठमांडू, पुष १९ – अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक विमान हादसा होने से दो लोगों की मौत हो गई है । इस दुर्घटना में अभी तक १८ लोग घायल बताए जा रहे हैं । घायल लोगों में कुछ लोगों की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है । बताया जा रहा है कि यह विमान हादसा एक बड़े वेयरहाउस की छत पर हुआ है । इस दुर्घटना में १०० से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है । घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है ।

