Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा नेपाल के ३ केंद्रीय विभागों में पदाधिकारियों का चयन

 

काठमांडू, पुष २३ – जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल के तीन केन्द्रीय विभाग में पदाधिकारियों का चयन किया गया है । पार्टी स्कूल तथा प्रशिक्षण विभाग, महिला विभाग और सामाजिक सेवा तथा गैर सरकारी संस्था विभाग में पदाधिकारियों के चयन होने की जानकारी पार्टी के प्रचार प्रसार तथा प्रकाशन विभाग प्रमुख पूर्ण बस्नेत ने दी है ।
सोमवार पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय बालकुमारी के हुए पार्टी स्कुल तथा प्रशिक्षण विभाग की बैठक में प्रमुख के रुप में सुरेश मण्डल, उपप्रमुख में अम्बिका काफ्ले और सचिव में चन्देश्वर सदा को चयन किया गया है ।
पार्टी के केन्द्रीय महिला विभाग में प्रमीला कुमारी और सचिव में अञ्जना शेर्पा का चयन किया गया है । इसी तरह सामाजिक सेवा तथा गैर सरकारी संस्था विभाग की बैठक में प्रमुख में विनीता यादव और उपप्रमुख में वीणा सिन्हा का चयन किया गया है ।
बुधवार पार्टी कार्यालय में केन्द्रीय कानून विभाग की बैठक कर आवश्यक पदाधिकारी चयन करने की कार्यतालिका है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com