Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्व हिन्दी महासभा नेपालगञ्ज द्वारा विश्व हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

 

नेपालगञ्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगञ्ज में विश्व हिन्दी दिवस २०२५ के अवसर पर आयोजित बहुभाषिक कविता, बिचार गोष्ठी एवं सम्मान अपर्ण कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में योगदान देने वाले ब्यक्तित्वों को पौष २६ गते एक कार्यक्रम के बीच सम्मानित किया गया ।

महेन्द्र पुस्तकाल के सभा हाल में आयोजित विश्व हिन्दी महासभा नेपाल केन्द्रीय कार्य समिति नेपालगञ्ज के सचिव कृष्ण मुरारी प्रसाद भट्ट द्वारा सञ्चालित कार्यक्रम में पाँच लोगों को सम्मान प्रदान किया गया ।

यह भी पढें   उपेन्द्र यादव ने माना सत्ता स्वार्थ के लिए कांग्रेस–एमाले के साथ सहकार्य गलती थी, अधिकार और न्याय के लिए अग्रगामी मोर्चा

वह कार्यक्रम विश्व हिन्दी महासभा नेपाल केन्द्रीय कार्य समिति के अध्यक्ष बिष्णुलाल कुमाल के अध्यक्षता में, नेपालगञ्ज के निवासी हिन्दी तथा अवधी के बिद्वान तथा वरिष्ठ साहित्यकार सच्चिदानन्द चौवे को साहित्य गौरव सम्मान, लुम्बिनी प्राविधिक विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सदस्य प्रा.डा.कृष्णप्रसाद घिमिरे को साहित्य शिरोमणि सम्मान, श्यामानन्द सिंह बर्तमान को साहित्य प्रतिभा सम्मान से अर्चना पाठक, साहित्य भूषण सम्मान से श्यामानन्द वर्तमान को साहित्य भूषण सम्मान, पत्रकार तथा शतक रक्तदाता १ सौ २ बार रक्तदान करनेवाले पवन जायसवाल को समाज गौरव सम्मान, अर्चना पाठक को साहित्य प्रतिभा सम्मानद्वारा सम्मानित किया गया । इसी तरह वह कार्यक्रम में सरदार मधई सिंह को साफा द्वारा सम्मान किया गया अध्यक्ष बिष्णुलाल कुमाल ने बताया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com