Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मृत्यु

 

काठमांडू, पुष २७ – भारत के पंजाब में आम आदमी पार्टी के हलका लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई । बताया जा रहा है कि गुरप्रीत गोगी के सिर में गोली लगी है। गोली कैसे चली और किसने चलाई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है ।
बताया गया है कि गोली चलने की आवाज आते ही उनके पारिवारिक सदस्य और उनकी सुरक्षा में तैनात लोग कमरे में पहुंचे और उन्हें डीएमसी अस्पताल ले जाया गया । जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना डिवीजन आठ के साथ–साथ चौकी घुमारमंडी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । देर रात विधायक की मौत की खबर सुनते ही कई लोग उनके घर व अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार शाम को वह शहर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *