लामिछाने काठमांडू में, कल होंगे अदालत में उपस्थित
काठमांडू, पुष २७ – सूर्यदर्शन सहकारी धोखाधड़ी के मुद्दें में जमानत पर रिहा हुए राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी रास्वपा का सभापति रवि लामिछाने पोखरा से काठमांडू आ पहुँचे हैं ।
रास्वपा के कार्यवाहक प्रवक्ता मनीष झा के अनुसार पूर्वगृहमंत्री रहे लामिछाने गाड़ी से शुक्रवार की शाम को ही काठमांडू आ गए हैं ।
झा ने कहा कि –वो शुक्रवार की शाम ५ बजे ही काठमांडू आ गए हैं । वें कल (रविवार) की सुबह जिला अदालत काठमांडू में उपस्थित होंगे ।

