Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगाँठ पर राष्ट्रीय समता पार्टी नेपाल की आधिकारिक घोषणा की गई..

 

रौतहट, नेपाल। संघीय हिंदू लोकतंत्र के मुख्य एजेंडे के साथ राष्ट्रीय समता पार्टी नेपाल की घोषणा की गई है। नेपाल के मधेस प्रदेश के रौतहट जिले स्थित दुर्गा भगवती ग्रामीण नगर पालिका में कल हजारों लोगों की भागीदारी के बीच पार्टी की घोषणा की गई। अयोध्या श्रीरामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर कल उक्त ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड नं. 2 वलोहिया स्थित श्री राम जानकी मठ परिसर से हजाराें कि बड़ी जनसहभागिता के साथ उत्सवी माहौल में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा के बाद पार्टी की घोषणा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भी पढें   वृक्षों को राखी बांधकर की पहाड़ की वीरांगनाओं ने पर्यावरण की रक्षा !

राष्ट्रीय समता पार्टी नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रकाश निषाद के मुख्य अतिथ्यता व पार्टी के नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र महतो की अध्यक्षता में आयोजित घोषणा सभा में पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल झा, महासचिव डाॅ. अभिषेक तिवारी, केन्द्रीय प्रवक्ता एडवोकेट रणबीर कुशवाह, केन्द्रीय प्रशिक्षण विभाग प्रमुख पं. श्रीनन्दन भारद्वाज, पार्टी के मधेस प्रांत के अध्यक्ष विवेक शाह कानू, पार्टी के केंद्रीय सदस्यों, रौतहट जिला प्रेस विभाग के प्रमुख उमेश सराफ और साधुसंत महात्माओं कीबृहत उपस्थिति में राष्ट्रिय समता पार्टी नेपाल की घोषणा कि गई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *