Mon. Oct 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर, प्रतिबंधित दवाइयों समेत 06 संदिग्ध गिरफ्तार

 

जयनगर, 08 फरवरी 2025: 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), जयनगर द्वारा सीमा पर तस्करी एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की गई। सीमा चौकी बैतौनाह द्वारा श्री विवेक ओझा, उप-कमांडेंट (प्रचालन), 48वीं वाहिनी की सटीक सूचना के आधार पर सीमा चौकी बैतौनाह के प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष गश्ती दल का गठन किया गया।

गश्ती दल ने 08 फरवरी 2025 को प्रातः 11:10 बजे, सीमा स्तंभ संख्या 268/06 के पास, भारतीय क्षेत्र में लगभग 400 मीटर अंदर कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर, प्रतिबंधित दवाइयाँ, नकदी, वाहन एवं अन्य प्रतिबंधित सामान जब्त किया तथा 06 संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढें   नेपाल में दो महीने में 4.36 खरब रुपये की रेमिटेंस, पिछले साल की तुलना में 23.9 प्रतिशत वृद्धि

जब्त किए गए सामान का विवरण:
1. ब्राउन शुगर – 24 ग्राम (स्टील बॉक्स में)
2. कोडिस्कैन कफ सिरप – 122 बोतल
3. कोडिफॉक्स कफ सिरप – 02 बोतल
4. ब्रिक्स गोल्ड ग्रेन – 01 नग
5. सिगरेट और लाइटर
6. ब्लेड के टुकड़े
7. हुक्का – 01 नग
8. हुक्का कॉइल – 02 पैकेट
9. नेपाली मुद्रा – 880/-
10. भारतीय मुद्रा – ₹1280/-
11. वजन मापने की मशीन – 01 नग
12. वॉलेट (पर्स) – 04 नग
13. मोबाइल फोन – 05 नग
14. बाइक – 03 नग
15. ईयरफोन – 01 नग

यह भी पढें   ‘समृद्ध नेपाल, सुखी नेपाली’ के लक्ष्य की राह में लगा झटका, लेकिन यह हार नहीं: केपी शर्मा ओली

गिरफ्तार तस्करों के नाम:
1. सुशील कुमार
2. विमलेश कुमार यादव
3. लालू कुमार यादव
4. अमित कुमार यादव
5. रामबाबू यादव
6. बिरेन्द्र कुमार यादव

गिरफ्तार तस्करों एवं जब्त किए गए सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है।

श्री गोविंद सिंह भंडारी, कमांडेंट, 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क है और भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढें   तिब्बती भाषा पढ़ने के लिए देहरादून ले जाए जा रहे 25 नेपाली बच्चे भारत से लौटाए गए

ज्ञात हो कि आजकल भारत नेपाल अंतराष्ट्रिय सीमा क्षेत्र मादक पदार्थों के अंतराष्ट्रिय तस्करी का हॉटबेड बन रहा है जहाँ ब्राउन शुगर जैसे प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्करी धरल्ले से हो रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com