Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेगा कृषि एक्सपो में मिथिला पेंटिंग के प्रशिक्षक को दिया गया प्रमाण पत्र

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । एस.के.चौधरी शिक्षा न्यास केन्द्र द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र चानपुरा बसैठ में 9वां मेगा एक्सपो2025अंतरराष्ट्रीय महासम्मेलन में एस.के.चौधरी न्यास केन्द्र मिथिला पेंटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त 175छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण श्री हुक्मदेव नारायण यादव के हाथो प्रमाणपत्र वितरण किया गया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जितने छात्र -छात्राओं ने मिथिला पेंटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किए उसका अभ्यास करें।विना अभ्यास के प्रशिक्षण व्यर्थ है। मिथिला पेंटिंग दुनिया भर में मशहूर हो गया है। दुनिया में इसकी मांग काफी बढ गया है।इस कला को अपनाकर अच्छा आय प्राप्त कर सकते हैं। भारत के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी इस बार मिथिला पेंटिंग की साड़ी पहनकर बजट भाषण दी थी। इस दौरान अखिल भारतीय गुरूकुल एवं गौशाला अनुसंधान बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद, बिहार किसान मोर्चा के सदस्य अनुराग सहनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com