Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हमें कोई मंत्री पद नहीं चाहिए : उपेन्द्र यादव

 

 

काठमांडू – जनता समाजवादी पार्टी, नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के प्रति अपना सकारात्मक रुख व्यक्त किया है। रविवार को सिंह दरबार में आयोजित संसदीय दल की बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए अध्यक्ष यादव ने कहा कि संसद में अध्यादेश पारित होने में उनके कारण से कोई बाधा नहीं आई है।
उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यादेश पर राय बना रही है और इस बारे में सकारात्मक और रचनात्मक रुख अपना रही है। उन्होंने कहा कि उनका निर्णय देश और जनता के हित में होगा।

यह भी पढें   आज जेन जी शहीद दिवस...देशभर में सार्वजनिक अवकाश

“हम कहाँ बाधा बने हैं ?” सरकार ने स्वयं अध्यादेश को सूची से हटा लिया है। जिस दिन सरकार सूचीकृत करेगी हम अपनी धारणाएं बना लेंगे और हमारी सोच सकारात्मक है। हम रचनात्मक सोच रहे हैं। हम देश और जनता के हित में आगे बढ़ते हैं। जैसे ही सरकार सूची  में रखेगी, हम निर्णय ले लेंगे। हम अभी सरकार में शामिल होने की स्थिति में नहीं हैं। हमें किसी मंत्रालय की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा, “हमें देश और लोगों के भलाई के लिए काम करना है।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com