Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज काठमांडू का न्यूनतम तापक्रम ६.८ डिग्री सेल्सियस

 

काठमांडू, फागुन २ – अभी देश में पश्चिमी हवाओं का आंशिक प्रभाव है । आज कोशी प्रदेश और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग में आंशिक बदली छाई रहेगी । बाकी भू–भागों मौसम मुख्यतया साफ रहेगा ।
जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज सुबह पौने ६ बजे काठमांडू का न्यूनतम तापक्रम ६.८ डिग्री सेल्सियस मापा गया । दिन में यह बढ़कर २१ से लेकर २३ डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने का पूर्वानुमान किया गया है ।
मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार आज सुबह तराई के कुछ स्थानों में धुंधु/कुहासा लगा हुआ है । आज दिन में भी कोशी प्रदेश और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग में आंशिक बदली छाई रहेगी बाकी भू–भागों में मौसम मुख्यतया साफ रहेगा ।
लेकिन कोशी प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भू–भाग के एक–दो स्थानों में हल्की बर्फबारी की संभावना है । रात के समय में भी कोशी प्रदेश और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग में आंशिक बादल छाए रहेंगे बाकी भू–भाग में मौसम मुख्यतया साफ ही रहने की महाशाखा ने जानकारी दी है ।

यह भी पढें   नेपाल में पर्यटन का स्वर्णिम अवसर: संभावनाएँ, चुनौतियाँ और हमारी तैयारी : अजयकुमार झा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed