Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

परराष्ट्रमंत्री राणा ने किया उडि़सा के मुख्यमंत्री को फोन

 

 

काठमांडू, फागुन १० – भारत के उडिसा राज्य के मुख्यमन्त्री मोहन चरण माझी ने बताया कि भुवनेश्वर स्थित केआईआईटी विश्वविद्यालय में नेपाली विद्यार्थी प्रकृति लम्साल के मृत्यु और उसके बाद जो घटनाएं हुई उसे हमने गंभीर रूप में लिया है । प्रकृति को न्याय और दोषियों पर कारवाई के लिए उच्चस्तरीय छानबीन समिति गठन किए जाने की भी जानकारी दी है ।
परराष्ट्रमन्त्री डॉ. आरजु राणा देउवा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि –“उडिसा राज्य के मुख्यमन्त्री मोहन चरण माझी ने वहाँ अध्ययनरत नेपाली विद्यार्थी को सुरक्षित रूप में पठन पाठन की व्यवस्था के लिए उडि़सा सरकार अपनी ओर से सभी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है ।”
राणा ने उडि़सा के मुख्यमंत्री से फोन से बात की है । अपने फेसबुक पर राणा ने लिखा कि मैंने उनसे प्रकृति की मृत्यु को लेकर निष्पक्ष अनुसन्धान और दोषियों पर कानूनी कारवाई के साथ ही वहाँ अध्ययनरत नेपाली विद्यार्थी को सुरक्षित वातावरण में पठनपाठन की व्यवस्था के लिए आग्रह किया है ।”
उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि नेपाली विद्यार्थी के साथ दुव्र्यवहार करने वाले शिक्षक तथा कर्मचारी को कॉलेज से स्थायी रूप में ही हटाने के लिए मैंने उडि़सा सरकार से पहल के लिए माझी को आग्रह किया है ।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि “इस विषय में परराष्ट्र मन्त्रालय और नेपाली राजदूतावास नई दिल्ली उडिसा सरकार, विश्वविद्यालय प्रशासन और भारतीय सुरक्षा अधिकारी के सम्पर्क में रहकर आवश्यक समन्वय के साथ काम कर रही है ।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *