Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्रम्प ने लगाई जेलेंस्की को फटकार कहा …तीसरे विश्वयुद्ध का जुआ खेल रहे हैं

 

काठमांडू, फागुन १७ – पिछले कुछ दिनों से एक खबर पर पूरे विश्व की नजरें थीं । जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच मुलाकात होगी तो वो मुलाकात कैसी होगी ? इस मुलाकात पर सबकी नजरें थी । ट्रप क्या कहेंगे? जेलेंस्की जबाव क्या देंगे ? ट्रम्प उन्हें समझाएंगे या अपना दबदबा कायम रखेंगे । लेकिन जब व्हाइट हाउस में शुक्रवार की देर रात दोनों की मुलाकात हुई तो इस दौरान ट्रम्प, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और जेलेंस्की के बीच तीखी बहस हुई । इस बहस को कहें या मुलाकात मीडिया ने कवर किया । मध्य रात्रि से ही यह मुलाकात, मुलाकात के बीच के कुछ भाव , कुछ आक्रोश सभी के स्क्रीन पर दिखाई दे रही है ।
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने तो जेलेंस्की पर पर यह आरोप भी लगाया कि उन्होंने अमेरिका का अपमान किया है । वहीं, ट्रम्प ने यूक्रेनी राष्ट्रपति को कई बार फटकार लगाई । ट्रम्प ने जेलेंस्की पर आरोप लगाया कि वे तीसरे विश्व युद्ध का जुआ खेल रहे हैं । इसके बाद नाराज जेलेंस्की बातचीत से उठे और तेज कदमों से बाहर निकलकर अपनी काली एसयूवी में बैठकर होटल के लिए निकल गए । दोनों नेताओं के बीच मिनरल्स को लेकर एक डील होनी थी, लेकिन इस बहस के बीच यह डील कैंसिल हो गई ।

यह भी पढें   पूर्व राजदूत उपाध्याय की अध्यक्षता में ‘पारदर्शी समाज’ नामक संगठन का गठन


शुक्रवार की रात करीब १० बजे जेलेंस्की ट्रम्प से मिलने व्हाइट हाउस पहुंचे तो ट्रम्प ने उनका स्वागत किया । दोनों राष्ट्रपति व्हाइट हाउस के ओवल हाउस पहुंचे । यहां पर मीडिया के बीच दोनों की बातचीत शुरू हुई । ट्रम्प ने कहा कि अगर वे और जेलेंस्की मिलकर रूस और यूक्रेन के बीच जंग को रोक देंगे तो ये बहुत अच्छा होगा । ट्रम्प ने कहा कि आप तीसरे विश्वयुद्ध को निमंत्रण दे रहे हैं । आप अपने देश के लोगों के भविष्य बर्बाद कर रहे हैं । लेकिन ट्रम्प जेलेंस्की के बात पर पर झुंझला जाते हैं जब वो कहते हैं कि भविष्य में इस युद्ध का असर अमेरिका पर भी पड़ेगा । जेलेंस्की के इस बात का जबाव देते हुए ट्रम्प ने कहा कि आप अपने देश के बारे में सोचे , अमेरिका के भविष्य की चिंता आप नहीं करें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *