Fri. Jul 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश प्रदेश के मुख्यमन्त्री सिंह द्वारा अस्पतालों का अनुगमन ८ में से ५ को बंद करने का दिया निर्देशन

 

काठमांडू, फागुन १७ – मधेश प्रदेश के मुख्यमन्त्री सतीशकुमार सिंह ने महोत्तरी के बर्दिबास में अनधिकृत रूप में सञ्चालन में चल रहे पाँच अस्पतालों को बंद करने का निर्देशन दिया है । शुक्रवार को मुख्यमन्त्री सिंह ने बर्दिबास के आठ अस्पतालों का अनुगमन किया था ।
अनुगमन के क्रम में बिना अनुमति के ही सेवा सञ्चालन करने वाले पिनाकल अस्पताल, सुरक्षा अर्थोपेडिक एन्ड डेन्टल क्लिनिक प्रालि, ऊँ समाज डेन्टल क्लिनिक, खर्गा डेन्टल केयर सेन्टर और खोमुसरा डेन्टल क्लिनिक प्रालि को तत्काल बंद करने का निर्देशन दिया है । मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अनिलकुमार कर्ण ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री सिंह ने इन अस्पतालों के सञ्चालक तथा इनमें काम करने वाले कर्मचारियों से कहा है कि कानूनी प्रक्रिया पूरा करने के बाद यदि अनुमति दी जाती है तो ही  इन अस्पतालों  को पुनः सञ्चालन करने का निर्देशन दिया है । अनुगमन के क्रम में यह पाया गया है कि महेन्द्र डेन्टल क्लिनिक प्रालि ने आवश्यक स्वीकृति ली है । जनसेवा अस्पताल प्रालि और डी.एन.बी. मेडिकेयर सेन्टर प्रालि को सेवा अनुमतिपत्र नवीकरण करने का निर्देशन दिया गया है ।
मुख्यमंत्री सिंह पिछले कुछ समय से निजी अस्पतालोें के अनुगमन कर रहे हैं । यदि कोई अस्पताल मापदण्ड विपरीत सञ्चालन हो रहा है तो उन अस्पतालों को तत्काल ही बंद करने का निर्देशन दे रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *