Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर में महामुर्ख सम्मेलन, कल्ह होली की भव्य तैयारी

 

DSC00119कैलास दास,जनकपुर, फागुन २१ । होली के पूर्व सन्ध्या पर महामुर्ख सम्मेलन किया गया था । जिसमें एक दर्जन से ज्यादा को मूर्ख तथा महामूर्ख के उपाधी दिया गया है ।

मिथिला नट्य कला परिषद के आयोजना मे हुआ महामुर्ख सम्मेलन में महामुर्ख की उपाधी एमाले धनुषा क्षेत्र नं ७ का सभासद एवं पोलिट व्युरो सदस्य शत्रुधन महतो को दिया गया है । मुर्खाधीराज की उपाधी प्राज्ञ रमेश रञ्जन झा को दिया गया है ।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ त्रासदी: मधेश के 162 लोग अब भी लापता, रो रो के परेशान हैं परिवारजन

उसी प्रकार जिला प्रमुख को मच्छराधीश, सरोज कुमार मिश्र को बैशाखानन्द, विशाल चौधरी को बोतलानन्द, सशस्त्र के एसपी रविन्द्र ठाकुर को हराशंख, साहित्यकार अयोध्यानन्द को खेसारीलाल, जीवनाथ चौधरी को टुनमुसरीलाल प्रदान किया गया है ।

उसी प्रकार जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष शिवशंकर साह हिरा को सिलौटानन्द, नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा के अध्यक्ष अनिल मिश्र को अजगर सिंह, उमेश यादव को वंशकुरहर, निर्मल चौधरी को बहुगामी उपाधी से सम्मानित किया गया है ।

यह भी पढें   देश के पुनर्निर्माण के लिए 4 से 5 अरब अमेरिकी डॉलर की आवश्यकता : अर्थमंत्री वाग्ले

DSC00122जानकी मंन्दिर प्रङ्गण में हुआ कार्यक्रम में विभिन्न कविओं ने  होली के गीत संगीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झुमाया था । मुर्धन कविओं ने व्याङ्गत्मक कविता वाचन कर उपस्थित दर्शक एवं स्रोतागण में होली का भरपुर मनोञ्जन कराया था ।

तराई मधेश के जिलाओं में शुक्रवार होली मनाने का कार्यक्रम है । जनकपुर में विभिन्न समाजिक, धार्मिक एवं युवा क्लवों ने विविध कार्यक्रम कर होली की रौनकता को जीवित करने का प्रयास कर रहे है । दुसरी ओर होली मिलन समारोह का आयोजना कर वर्ष भित्तर का इर्शाद्वेष समाप्त होने का संकेत भी दी है ।

यह भी पढें   गाई जात्रा : दु:ख को ताकत में बदलने का त्योहार : विनोदकुमार विमल

जनकपुर में होली पूर्ण रुप से व्यवस्थित हो उसके लिए कडा सुरक्षा का व्यवस्था किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com