मौसम..आज से तीन दिन तक बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश होने की संभावना
काठमांडू, चैत ८ – मौसम को लेकर मौसमविदें का कहना है कि आज से तीन दिन तक बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश होने की संभावना है । अरब सागर से होकर आने वाली पश्चिमी हवाओं और स्थानीय हवाओं के प्रभाव से उच्च पहाडी भू भागों में बादल बनने, हल्की बारिश और हल्की बर्फबारी की संभावना है.
जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के मौसमविद के अनुसार पश्चिमी और स्थानीय हवाओं के प्रभाव से आज सुबह से ही बादल छाए हैं । उनके अनुसार आज कोशी, मधेश, बागमती, गण्डकी और कर्णाली प्रदेश के कुछ स्थानों तथा बाकी पहाड़ी भू–भागों के एक–दो स्थान में मेघगर्जन तथा बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश की संभावना है । ये संभावना तीन दिन तक लगातार बनी रहेगी । परसो शाम के बाद ही मौसम में क्रमिक सुधार होंगे ।
मौसमविद् के अनुसार अभी कोशी प्रदेश के तराई क्षेत्र में छीटपुट बारिश हो रही है । आज काठमांडू में भी पानी पड़ने की संभावना है । लेकिन भारी बारिश नहीं होगी हल्की बारिश होने की संभावना है ।


