Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कुलमान को लेकर राष्ट्रीय सभा में भी प्रधानमंत्री से मांगा गया जबाव

 

काठमांडू, चैत १३ – नेपाल विद्युत प्राधिकरण के कार्यकारी निर्देशक कुलमान घिसिङ के बर्खास्तगी को लेकर राष्ट्रीय सभा में भी प्रधानमंत्री से जबाव मांगा गया है । दोपहर सवा १ बजे बैठक शुरु होने के साथ ही विपक्षी दलों ने उठकर इसका विरोध किया । विरोध के बाद सभाध्यक्ष नारायण दाहाल ने माओवादी केन्द्र के सांसद गोपीबहादुर अछामी सार्की को बोलने के लिए समय दिया ।
सार्की ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सरकार को चाहिए था कि कुलमान को पुरस्कृत करते लेकिन घिसिङ को दण्डित किया गया है । उन्होंने आगे कहा कि जब तक सम्माननीय प्रधानमंत्री इस सदन में आकर स्पष्टीकरण नहीं देते हैं तबतक सदन नहीं चलेगा ।’
प्रधानमंत्री के जबाव नहीं आने तक सदन नहीं चलने देने का विपक्षी दलों ने अडान लिया है । इसी अडान को लेकर विपक्षी दलों ने प्रतिनिधि सभा की बैठक में भी अवरोध किया ।

यह भी पढें   गोली और राज्य : अंशुकुमारी झा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com