इटहरी सेंटर प्लाजा में लगी आग पर नियन्त्रण पाने के क्रम में सात लोग घायल
काठमांडू, चैत १३ – सुनसरी के इटहरी उपमहानरपालिका–६, स्थित सेंटर प्लाजा में लगी आग पर नियन्त्रण पाने के क्रम में सात लोग घायल हो गए हैं । इन सात लोगों में पाँच सुरक्षाकर्मी हैं ।
जिला प्रशासन कार्यालय सुनसरी के प्रमुख जिला अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार मिश्र के अनुसार, आग पर अभी भी पूरी तरह से बुझ नहीं पाई है ।
“पाँच घण्टें पहले लगी आग अभी तक नहीं बुझ पाई है । पाँच सुरक्षाकर्मी और अन्य को मिलाकर सात लोग घायल हैं ।
सशस्त्र पुलिस के एसएसपी मनिष थापा के नेतृत्वमा १०५ लोग, नेपाली सेना और पुलिस के साथ ६ दमकलों के सहयोग में आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं ।
आग में फंसे हुए लोगों में आठ पुरुष और तीन महिलाओं का उद्धार किया गया । आग में फंसे लोगो को बचाने के लिए नेपाली सेना का हेलिकाप्टर भी पहुँचा था ।


