Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूपन्देही में वैन पलटने से दो लोगों की हुई मृत्यु , २२ लोग घायल

 

काठमांडू, चैत २६ – रूपन्देही के लुम्बिनी सांस्कृतिक नगरपालिका–७ भरवलिया गाँव में एक पिकअप वैन दुर्घटना होने से एक बालिका सहित दो लोगों की मृत्यु हो गई है और २२ लोग घायल हैं ।
लुम्बिनी सांस्कृतिक नगरपालिका–७ स्थित शिवगढि़या मोड में सोमवार की शाम लु१च २७६३ नम्बर की पिकअप वैन पलटने से गैंडहवा गाँवपालिका–१ शिवपुरवा की १२ वर्षीया अस्मिता यादव और शुद्धोधन गाँवपालिका–६ मानमटेरिया की ४८ वर्षीया जानमती यादव की मृत्यु होने की जानकारी जिला पुलिस कार्यालय रूपन्देही ने दी है ।
घायलों में से तीन को लुम्बिनी स्थित लाइफ केअर अस्पताल और १९ को भैरहवा स्थित युनिवर्सल कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज रानीगाँव में इलाज होने की जानकारी इलाका पुलिस कार्यालय लुम्बिनी ने दी है ।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार तीव्र गति में चल रही उक्त वैन मोड़ में आने के बाद अनियन्त्रित होकर पलट गई । वैन में सवार २४ यात्री लुम्बिनी स्थित मायादेवी मन्दिर से मुण्डन संस्कार समाप्त कर घर लौट रहे थे ।
दुर्घटना के बाद कपिलवस्तु जिला शुद्धोधन गाँवपालिका–४ बिठुवा के निवासी सवारी चालक २६ वर्षीय अशोक पासी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है । उससे पूछताछ की जा रही है ।

यह भी पढें   सत्ता पर कब्जे की सोच ने माओवादी आंदोलन को विघटन की कगार पर पहुँचायाः एमाले उपाध्यक्ष पौडेल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *