Fri. Jul 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू के साथ देश के अन्य भागों में बारिश होने की संभावना

 

काठमांडू, चैत २६ – काठमांडू के साथ ही देश के कुछ भूभागों में आज बारिश होने की संभावना है । पश्चिमी न्यूनचापीय प्रणाली और बंगाल की खाड़ी से जलवाष्पयुक्त हवा नेपाल प्रवेश करने के कारण बारिश की संभावना है ।
मौसमविद् के अनुसार आज वागमती, कोसी और गण्डकी प्रदेश में बारिश होने की संभावना है । उच्च पहाड़ी और हिमाली क्षेत्र में बर्फबारी की भी संभावना है ।
मौसमविद् के अनुसार “काठमांडू उपत्यका में भी आज बारिश होने की संभावना है । आज दिन में बारिश होने की संभावना है ।” “दोपहर १या २ बजे के बाद काठमांडू उपत्यका में हल्की बारिश होगी ।”
काठमांडू के कुछ स्थानों में हल्की और कुछ स्थानों में छीटपुट बारिश होगी । बादल छाए रहेंगे । आज शाम से काठमांडू में मौसम साफ होने की मौसमविद् ने जानकारी दी है ।
मौसमविद् के अनुसार “पूर्व से जितना पश्चिम जाएगी उतनी बारिश कम होती जाएगी । ” “गण्डकी से पश्चिम की ओर सुखा होगा ।”
बुधबार और गुरुवार मौसम में बदलाव और बारिश होगी ।
बहुत समय से अच्छी बारिश नहीं होने के कारण से देशभर में वायु प्रदूण बढ़ गया है । काठमांडू के साथ ही देश के बहुत से शहर में उच्च प्रदूषण है । काठमांडू का नाम लगातार विश्व के प्रदूषित शहर में आ रहा है । जबतक की अच्छी बरसात न हो प्रदुषण कम नहीं होने वाला है

यह भी पढें   दांङ में पानी की टंकी के अंदर दो शव मिले

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *