Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीनी नागरिक विस्तृत समाचार – मैत्री पुल सीमा से चीनियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम

 

चार चीनी नागरिक नेपाल से अवैध प्रवेश करते गिरफ्तार

 

हरैया थाना में गिरफ्तार चारों चीनी नागरिक के साथ एसएसबी के जवान व अधिकारी तथा थानाध्यक्ष

रक्सौल, राजेश अंजाना । भारत-नेपाल के अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित मैत्री पुल के सुरक्षा में सेंध लगाने की एक बड़ी कोशिश को सशस्त्र सीमा बल एसएसबी ने सतर्कता दिखाते हुए नाकाम कर दिया है। मैत्री पुल पर स्थापित एसएसबी के हेल्प डेस्क पर पूछताछ के दौरान एसएसबी जवानों ने चार चीनी नागरिकों को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वे नेपाल की सीमा पार कर भारत में अवैध तरीके से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। पकड़े गए चारों चीनी नागरिकों की पहचान डेन विजोन,लीं युन्गाघौई,हि क्यूं हेनसेन हुवाग लिविंग हुनान सिटी चाइना के निवासी
के रूप में की गई है। हैरान करने वाली बात यह रही कि इन लोगों का मार्गदर्शन दो नेपाली महिलाएं कर रही थीं जो गाइड की भूमिका में थीं और इन चीनी नागरिकों को चुपचाप भारत में प्रवेश कराने का प्रयास कर रही थीं। एसएसबी ने मौके पर ही सभी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। गिरफ्तार चारों के पास से
पासपोर्ट 5 मोबाइल और 8000 रुपया चायनीज रुपया बरामद किया गया।गाइड नेपाली महिला अंजलि कुमारी के घर पर ये चारों चीनी नागरिक ठहरे थे।
गिरफ्तार चारों को हरैया थाना को सौंप दिया गया। जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज कर मोतिहारी जेल भेजने की प्रक्रिया जारी हैं। हेल्पडेस्क पर उस समय तैनात एसएसबी जवान ब्रज सुंदर जानी अफसाना बानो,कामिनी कुमारी तैनात थे।ये चारों चीनी नागरिक काठमांडू से वीरगंज आए और बाजार करने रक्सौल आ रहे थे। रक्सौल बाजार से वापस उन्हें हेथौड़ा और लुंबनी जाना था।टूरिस्ट वीजा पर नेपाल आए थे।इसी आड में भारत विरोधी गतिविधि में शामिल होने की योजना थी।ऐसे समय में घुसपैठ हुआ है जब बोर्डर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।इस घटना के बाद से बॉर्डर पर और सतर्कता बढ़ा दी गई है।उसकी जानकारी हरिया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने दिया।

यह भी पढें   संविधान संशोधन साझा विषय है, सबकी सहमति से ही संशोधन होगा – असिम शाह 
राजेश अंजाना

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *