Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम पर सहमति

 

काठमांडू, बैशाख २७ – भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार को एक संक्षिप्त बयान में जानकारी दी है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम पर सहमति बन गई है ।
उन्होंने कहा –पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ  मिलिट्री ऑपरेशंस ने भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजकर ३५ मिनट पर भारत के डायरेक्टर जनरल ऑफ  मिलिट्री ऑपरेशंस को फोन किया था।
दोनों के बीच इस बात की सहमति बनी है कि भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे से दोनों ही पक्ष जÞमीन, हवा और समंदर में सभी तरह की फायरिंग और मिलिट्री एक्शन रोक देंगे ।
“दोनों पक्षों को इस समझ के मुताबिक कदम उठाने के निर्देश दे दिए गए हैं । दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस १२ मई को १२ बजे दोबारा इस पर बात करेंगे ।”
इससे कुछ देर पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इसहाक डार ने भी संघर्षविराम पर सहमति बनने की जानकारी दी थी ।

यह भी पढें   बाढ़ ने छीन लिया बचपन: रसुवा में भाई-बहनों और अपनों की तलाश में भटक रहे बच्चे

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com