Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मटिहानी मठ में सप्ताह व्यापी श्री मद भागवत कथा प्रारम्भ

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित मटिहानी मठ में गुरुवार से सप्ताह व्यापी श्री मद भागवत कथा स्वामी श्री सियाराम शरण जी महाराज द्वारा प्रारम्भ की गयी हैं।इस भागवत कथा का उद्घाटन नेपाल सरकार के पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेता विमलेंद्र निधि , मटिहानी मठ के मान महंत श्री जगन्नाथ दास वैष्णव, उत्तराधिकारी महंत डॉ.रवीन्द्र दास वैष्णव ने संयुक्त रूप से किया।इस मौके पर मटिहानी के मेयर हरि प्रसाद मंडल,मनरा सिस्वा के मेयर मोहन पांडेय,लोहरपट्टी नगरपालिका के मेयर,नगराइन नगरपालिका के मेयर,महोतरी के सी.डी.ओ.एस.पी.के साथ बड़ी संख्या में साधु -संत तथा आम नागरिक शामिल हुए। भागवत कथा शुरू होने से पूर्व कलश यात्रा निकाली गयी थी जिसमें में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

यह भी पढें   बच्चों के सपनों को उड़ान दें, अपनी इच्छाओं का बोझ नहीं : बिमल सरार्फ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com