जलवायु परिवर्तन ने पूरी मानवता को ही संकट में ला दिया है –विदेश मंत्री राणा
काठमांडू, जेठ २ – विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन मानवता के भविष्य के लिए खÞतरा है । काठमांडू में आज से शुरु सगरमाथा संवाद के पहले संस्करण के उद्घाटन सत्र में उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन न केवल मानवता के भाग्य के लिए बल्कि उसके भविष्य के लिए भी खतरा है।
उन्होंने कहा कि – जलवायु परिवर्तन अब किसी भी एक क्षेत्र और देश विशेष का नहीं होकर विश्व की ही समस्या है । इसने पूरी मानवता को ही संकट में ला दिया है ।”
विश्वव्यापी इस संकट से लड़ने के लिए किसी एक देश का अकेला प्रयास पर्याप्त नहीं है इसलिए संयुक्त और सामूहिक प्रयास के साथ ही आगे बढ़ने की आवश्यकता है ।
सामूहिक प्रयास की शुरुआत सगरमाथा संवाद से हो रही है । उन्होंने स्पष्ट किया कि – सगरमाथा संवाद’ ‘वादे वादे जायते तत्त्वबोध’ इस आदर्श वाक्य से प्रेरित है । यह आदर्श वाक्य हमें बहस और संवाद की भावना से तथा विभिन्न विचारों और दृष्टिकोणों के आदान–प्रदान के माध्यम से सत्य की खोज करने और उसे प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करता है ।”


