Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

४४ दिनों के रस्साकशी के बाद देश को मिला गवर्नर

 

 

इसे अवश्य सुनें, क्लिक करें

काठमांडू, जेठ ७ – महाप्रसाद अधिकारी का कार्यकाल समाप्त होने के ४४ दिनों के बाद आखिरकार नेपाल राष्ट्र बैंक को नया गवर्नर मिल गया है । देश को १८वें नेपाल राष्ट्र बैक के गवर्नर के रुप में विश्वनाथ पौडेल को नियुक्ति मिली ४४ दिनों तक यह गवर्नर का पद रिक्त रहा । आखिर क्यों ? इसका जबाव सभी जानेते हैं लेकिन देना नहीं चाहते हैं । एक लंबी खिंचातानी के बाद कांग्रेस और एमाले की सहमति में यह गवर्नर नियुक्त किया गया । चैत २४ गते को महाप्रसाद अधिकारी का कार्यकाल समाप्त हुआ और जेठ ६ गते नए गवर्नर को नियुक्ति मिली ।
जबकि सिफारिश समिति का गठन चैत ११ को ही किया गया था । हालांकि, दो सदस्यों के इस्तीफे के बाद जो पहली बैठक हई उस बैठक में पौडेल सहित कई नामों की सिफारिश की गई थी । पौडल वह व्यक्ति हैं जो सिफारिश समिति के सदस्य थे जब इसका गठन पहली बार किया गया था ।
कौन हैं विश्वनाथ पौडेल ?
पौडेल का जन्म २०३२ बी.एस. में रत्ननगर नगरपालिका, चितवन में हुआ था। उन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, अमेरिका से स्नातक की उपाधि प्राप्त की । उन्होंने राष्ट्रीय योजना आयोग के उपाध्यक्ष और इन्टरनेशनल सेन्टर फॉर इन्ट्रिग्रेटेड माउंटेन के निदेशक मंडल के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।

यह भी पढें   भारत के बहराईच में बाँके जिला के चार पत्रकार सम्मानित हुये 

इसी तरह कोलम्बो प्लान कांन्सिल के अध्यक्ष होकर भी उन्होंने काम किया है । २०७९ के प्रतिनिधि सभा चुनावों में, चितवन निर्वाचन क्षेत्र सं. १ निर्वाचन क्षेत्र में वह नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार थे और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (एनआईएसपी) के हरि ढकाल से हार गए थे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पौडेल को २५,०२२ वोट मिले।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *