समाजसेविका प्रेमशीला प्रसाद की श्रद्धांजलि सभा आयोजित
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकरब। अवकाश प्राप्त चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.नागेन्द्र प्रसाद की धर्मपत्नी प्रेमशीला प्रसाद का निधन 17मई को पटना स्थित शक्ति धाम अपार्टमेंट में हो गयी।वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। 21मई को पटना में शक्ति धाम अपार्टमेंट में आर्य समाज पद्धति से हवन यज्ञ, पगड़ी रस्म तथा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। अपने पति डॉ.नागेन्द्र प्रसाद के सेवा काल में वे हमेशा उन्हें सहयोग करती थी।गरीब रोगी को समय पड़ने पर अस्पताल मेंपथ्य बनाकर भी खिलाती थी।स्व.प्रेमशीला प्रसाद एक कुशल गृहिणी के साथ सामाजिक तथा धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती थी। उनके निधन पर नेपाल मधेश प्रदेश के बिधायक किरण कुमारी साह, खुटौना के मुखिया राजेश कुमार साह, डॉ.बाल कृष्ण प्रसाद प्रो.लक्ष्मी प्रसाद साह, बिनोद कुमार साह सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।स्व.प्रेम शीला प्रसाद अपने पीछे पुत्र अमित अचल,बेटी प्रियंका अचल,मृगांका अचल सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं।


