Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गृहमंत्री के इस्तीफा नहीं आने तक आंदोलन जारी रहेगा – हितराज पाण्डे

 

काठमांडू, जेठ १६ – नेकपा माओवादी केन्द्र ने कहा कि विजिट विसा प्रकरण में गृहमंत्री के इस्तीफा नहीं आने तक आंदोलन जारी रहेगा । सभामुख देवराज घिमिरे और दल के प्रमुख सचेतकों के बीच के चर्चा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए माओवादी के प्रमुख सचेतक हितराज पाण्डे ने यह बात कही है । उन्होंने कहा कि देश, जनता, जिम्मेदारीवोध, संविधान और व्यवस्था विरुद्ध के क्रियाकलाप को समझकर गुरुवार संसद में बजट प्रस्तुत करने दिया है । उन्होंने कहा कि उनकीी मांगों पर ध्यान देना सरकार की जिम्मेदारी है ।
उन्होंने कहा कि “हमने १५ गते को तीन कार्यक्रमों के लिए संसद् के कारवाई को आगे बढ़ने दिया है । उसके बाद हमरा आंदोलन यथावत् है ।
उन्होंने कहा कि विजिट विसा में विदेश जाने वालों से लाखों वसुली की गई है और इस प्रकरण में गृहमंत्री रमेश लेखक की भी संलग्नता होने का आरोप लगाते हुए विपक्षी उनके इस्तीफें की मांग करते आ रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *