Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु से काठमांडू के बीच डायरेक्ट फ्लाइट

 

नई दिल्ली 1 जून

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बेंगलुरु से काठमांडू के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने की घोषणा कर दी है। यह फ्लाइट 1 जून से शुरू होगी और इसके लिए टिकटों की बुकिंग स्टार्ट हो गई है। शुरुआती किराए को एक्सप्रेस लाइट के लिए 8000 और एक्सप्रेस वैल्यू के लिए 8500 रखा गया है।
दरअसल एयर इंडिया एक्सप्रेस अपने शॉर्ट हॉल इंटरनेशनल रूट को लगातार विस्तार दे रहा है। इसी कड़ी में बेंगलुरु से काठमांडू तक फ्लाइट शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यह नॉन स्टॉप फ्लाइ बेंगलुरु से सुबह 5:05 बजे उड़ान भरेगी।
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक प्रेस रिलीज में इस बात की जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि हाल ही में बैंकॉक और फुकेट के लिए भी फ्लाइट की शुरुआत हुई है। देश के करीब 20 शहरों से काठमांडू के लिए वाया बेंगलुरु वन स्टॉप फ्लाइट भी शुरू की जाएगी।

यह भी पढें   सरकार से छह सूत्री सहमति के बाद डॉ. गोविंद केसी ने तोड़ा अनशन

इन शहरों में दिल्ली, हैदराबा, कोच्चि, जयपुर, पुणे और श्रीनगर भी शामिल हैं। इसी वन स्टॉप कनेक्शन को ध्यान में रखते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस दो इंटरनेशनल डेस्टिनेसन अबु धाबी और दम्माम से भी वाया बेंगलुरु काठमांडू के लिए फ्लाइट की शुरुआत करेगी।
जो फ्लाइट बेंगलुरु से सुबह 5:05 बजे काठमांडू के लिए रवाना होगी, वही फ्लाइट सुबह 9:05 बजे काठमांडू से वापसी की उड़ान भरेगी। ये फ्लाइट प्रतिदिन संचालित होगी। बता दें कि कंपनी बेंगलुरु से हर हफ्ते 450 से अधिक फ्लाइट का संचालन करती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com