Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ग्रीस सीमा के पास 6.2 तीव्रता वाले भूकंप के जोरदार झटके

 

ग्रीस

तुर्की में आधी रात को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. यह भूकंप ग्रीस सीमा के पास महसूस किया गया, जिससे तुर्की में भारी तबाही की खबर है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यहां कम से कम 69 लोग घायल हुए हैं. 6.2 तीव्रता वाले इस शक्तिशाली भूकंप के झटके तुर्की, मिस्र, सीरिया, ग्रीस सहित आसपास के कई अन्य देशों में भी महसूस किए गए.

यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र डोडेकेनीज द्वीप समूह में था. यह भूकंप 68 किलोमीटर (42 मील) की गहराई पर रिकॉर्ड किया गया. संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (@ncmuae) ने भी पुष्टि की कि तुर्की के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में यूएई समयानुसार सुबह 3:17 बजे यह भूकंप दर्ज किया गया.

यह भी पढें   सांसद अमरेश सिंह मेची–महाकाली पदयात्रा करेंगे

वहीं, तुर्की के भूमध्यसागरीय तटीय शहर मर्मारिस में भी 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे अफरा-तफरी मच गई. मर्मारिस के गवर्नर इदरीस अकबीयिक ने बताया कि कम से कम 69 लोग घायल हो गए, जो घबराकर इमारतों से कूद गए थे. हालांकि, किसी बड़े ढांचागत नुकसान की कोई खबर नहीं है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com