Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस का महाधिवेशन विसं २०८३ मंसीर के भीतर हो जाना चाहिए

 

काठमांडू, असार ८ – नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य डा. शेखर कोइराला ने कहा कि पार्टी का महाधिवेशन विसं २०८३ मंसीर के भीतर हो जाना चाहिए । नेपाली कांग्रेस तनहुँ जिला कार्य समिति ने आज (रविवार) को एक कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम कार्यकर्ता भेंटघाट को संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का महाधिवेशन निर्धारित तारीख में ही होनी चाहिए ।
उन्होंने कहा कि “मैं पार्टी का महाधिवेशन निर्धारित तारीख में हो इस पक्ष में हूँ, नेपाली कांग्रेस का महाधिवेशन जितना लम्बा जाएगा पार्टी को उतना ही नुकसान होगा ।”
नेता कोइराला ने जोड़ दिया कि २०८४ के आम निर्वाचन से पहले ही महाधिवेशन हो जाना चाहिए । कोइराला ने लोगों से स्थानीय, प्रदेश तह और संघीय निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ने का आग्रह किया क्योंकि ये चुनाव समय पर ही होंगे ।
उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से तनहुँ के बारे में सोचने का आग्रह किया क्योंकि अतीत में यह नेपाली कांग्रेस का एक मजबूत संगठनात्मक जिला था, लेकिन अब ऐसा नहीं है ।
कोइराला ने कहा कि तनहँु के नेता रामचंद्र पौडेल के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद इस जिले की स्थिति बदल गई है और अब यहां के नेतृत्व को नए तरीके से आगे बढ़ने की जरूरत है ।

यह भी पढें   नेपाल सरकार के अधीन अनेक महत्वपूर्ण संस्थानों में नियुक्तियाँ: कानूनी प्रावधानों की विस्तृत सूची

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *