पशुपति क्षेत्र विकास कोष के सदस्य सचिव समेत १४ लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज
काठमांडू, असार ८ – अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग ने पशुपति क्षेत्र विकास कोष के सदस्य सचिव डा. मिलन कुमार थापा सहित १४ लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुद्दा दायर किया है । रविवार थापा सहित १४ व्यक्तियों और दो कम्पनी विरुद्ध विशेष अदालत काठमांडू में मुद्दा दायर किए जाने की अख्तियार के प्रवक्ता राजेन्द्र कुमार पौडेल ने जानकारी दी है ।
इन सभी पर आपसी मिलीभगत से १० करोड़ ३३ लाख ९१ हजार ३० रुपये ३१ पैसा का गबन करने का आरोप लगाते हुए अख्तियार ने विशेष अदालत में मुद्दा दायर की है । पशुपति में विद्युतीय शवदाह गृह के मशीन खरीद तथा जडान प्रक्रिया में मिलीभगत कर कोष की सम्पत्ति गबन और नुकसान होने के लिए भ्रष्टाचार का मुद्दा दायर किया गया है ।

