Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ईरान और इजरायल के बीच युद्ध की समाप्ति की घोषणा, ट्रंप ने किया पोस्ट

 

June 24, 2025

ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है. मिडिल ईस्ट में 12 दिनों तक चले युद्ध का आज अंत हो गया. खुद डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी घोषणा की. हालांकि, ईरान का अब भी कहना है कि सीजफायर पर अभी सहमति नहीं बनी है. बाद में फैसला होगा. यह अपडेट तब आया है, जब ईरान ने अपनी कसम पूरी करने के ल‍िए कतर में अमेर‍िकी एयरबेस पर हमला किया. सीजफायर की घोषणा से पहले ईरान ने 6 मिसाइलें कतर की ओर दागीं, जो अमेर‍िकी आर्मी बेस के ऊपर जाकर खाक हो गईं. हालांकि, सीजफायर पर अब भी सस्पेंस के बादल मंडरा रहे हैं. कारण कि ईरान ने अब तक कबूल नहीं किया है कि सीजफायर हो गया है. ईरान तो यहां तक कह रहा कि उसे जानकारी नहीं है. वहीं, ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई का कहना है कि ईरान कभी सरेंडर नहीं करेगा. दूसरी ओर तेहरान में आज यानी मंगलवार को भी धमाकों की आवाज सुनी गई.

यह भी पढें   बंग्लादेशी तथा रोहिंग्या को नेपाल छोड़ने के लिए गृहमंत्री ने कारवाई की शुरु

दरअसल, देर रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया और लिखा ईरान के परमाणु ठ‍िकानों पर हमने जो अटैक क‍िया उसका तेहरान ने बहुत ही कमजोर जवाब द‍िया. इसकी हमें उम्मीद थी. 14 मिसाइलें दागी गईं. 13 को गिरा दिया गया और 1 को ‘छोड़ दिया गया’, क्योंकि यह एक गैर-खतरनाक दिशा में जा रही थी. मुझे यह रिपोर्ट करते हुए खुशी हो रही है कि किसी भी अमेरिकी को नुकसान नहीं पहुंचा. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने इसे अपने सिस्टम से बाहर निकाल दिया है और उम्मीद है कि आगे कोई नफरत नहीं होगी. मैं ईरान को हमें पहले से सूचना देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, जिससे किसी की जान नहीं गई और कोई भी घायल नहीं हुआ. शायद ईरान अब क्षेत्र में शांति और सद्भाव की ओर बढ़ सकता है और मैं उत्साहपूर्वक इजराइल को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करूंगा. इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद.

यह भी पढें   गृह मंत्री ने बारा और पर्सा जिले के सीमावर्ती इलाकों का अचानक निरीक्षण किया

अमेर‍िका के हमले के बाद ईरान पहले ही ऐलान कर दिया था क‍ि वह अमेर‍िकी ठ‍िकानों को निशाना बनाएगा. इससे माना जा रहा था क‍ि अमेर‍िका पर वह पलटवार जरूर करेगा. ईरान ने इस हमले का नाम ऑपरेशन गुड न्‍यूज ऑफ विक्‍ट्री नाम द‍िया है. अमेर‍िकी रक्षा विभाग पेंटागन ने अभी-अभी पुष्टि की है कि कतर के अल उदीद एयरबेस पर ईरान के अटैक का कोई नुकसान नहीं हुआ है. पेंटागन ने कहा क‍ि ईरान ने छोटी और मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया. लेकिन इस हमले में क‍िसी को कोई नुकसान नहीं हुआ. अभी तक किसी अमेरिकी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है. रक्षा अधिकारी अभी भी स्थिति पर नजर रख रहे हैं.आइए जानते हैं एक-एक अपडेट….

यह भी पढें   मधेश का प्रथम सूर्य मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

इससे पहले खबर आई थी क‍ि ईरान ने बहरीन, कुवैत, ईराक में भी अमेर‍िकी बेस को निशाना बनाया, लेकिन बाद में अमेर‍िकी अध‍िकार‍ियों ने इस बात की पुष्टि की क‍ि कतर के अलावा क‍िसी और एयरबेस पर अटैक नहीं क‍िया गया है. राष्‍ट्रपत‍ि ट्रंप व्‍हाइट हाउस में बने स‍िचुएशन रूम में कोर कमांडर्स के साथ इमरजेंसी मीटिंग कर रहे हैं. माना जा रहा है क‍ि कुछ ही देर बाद बड़ा फैसला हो सकता है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *