Sat. Oct 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत ने नेपाली अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए भोपाल में एक महीने का प्रशिक्षण कार्यक्रम सुनिश्चित किया

 

काठमांडू, 11 जुलाई 2025 — भारत और नेपाल के बीच खेल और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भारत के काठमांडू स्थित दूतावास ने तीन प्रतिभाशाली नेपाली अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए भारत के भोपाल में एक महीने का पेशेवर प्रशिक्षण कार्यक्रम सुनिश्चित किया है।

“राजदूत क्रिकेट फैलोशिप फॉर नेपाली यूथ” के तहत, जिसे जून 2025 में भारतीय दूतावास द्वारा शुरू किया गया था, नरेंद्र भट्ट, साहिल पटेल, और पूजा महतो नामक तीन नेपाली युवा क्रिकेटर 15 जुलाई से 14 अगस्त 2025 तक एल.बी. शास्त्री क्रिकेट शाला, भोपाल में विशेष प्रशिक्षण लेंगे।

यह भी पढें   आज का पंचांग:-* *आज दिनांक: 22 अक्टुबर 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

इस पहल का उद्देश्य युवा नेपाली क्रिकेट प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्रदान करना है, जिससे न केवल उनके खेल कौशल में वृद्धि होगी बल्कि भारत-नेपाल के बीच जनस्तर पर जुड़ाव भी और गहरा होगा।

प्रशिक्षण से पहले आज नेपाल स्थित भारत के राजदूत श्री नवीन श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) के अध्यक्ष चतुर बहादुर चन्द भी उपस्थित थे। राजदूत श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल सहयोग भारत और नेपाल के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को और प्रगाढ़ करने में एक सशक्त माध्यम है।

यह भी पढें   PHP में गंभीर साइबर सुरक्षा खामियाँ मिलने से नेपाल सहित कई देशों की सरकारी वेबसाइटें बंद

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नेपाल की क्रिकेट आकांक्षाओं को मजबूती देने और दोनों देशों के बीच खेल कूटनीति को बढ़ावा देने में एक सार्थक कदम माना जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com