Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साफ यू–२० महिला चैंपियनशिप–आज नेपाल और बंगलादेश बीच मैच

 

काठमांडू, असार २९ – बंगलादेश में जारी साफ यू–२० महिला चैंपियनशिप के दूसरे खेल में नेपाल आज विजेता बंगलादेश के साथ खेलेगा । खेल बसुन्धरा किंग्स एरेना में नेपाली समय अनुसार शाम पौने ७ बजे शुरु होगा ।
नेपाल ने अपने पहले ही खेल में शुक्रवार को भूटान को ६–१ से हराया था । इसी तरह बंगलादेश ने भी श्रीलंका पर ९–१ से विजय हासिल की थी । नेपाल के पास अच्छा अवसर है । नेपाल आज बंगलादेश को हराकर वह पिछले संस्करण के फाइनल में मिली हार का बदला लेकर अपनी दावेदारी मजबूत करनी होगी ।
नेपाली टीम के मुख्य प्रशिक्षक यामप्रसाद गुरुङ ने प्रतियोगिता से पहले प्रेस मिट में कहा था कि विजय के लक्ष्य को लेकर मैदान में उतरेंगे । वैसे प्रतियोगिता में नेपाल और बंगलादेश के बराबर ३ अंक हैं, लेकिन गोल अंतर के आधार पर बांग्लादेश आगे है । चार टीमों की यह चैंपियनशिप डबल राउंड–रॉबिन प्रारूप में खेली जा रही है । अंत में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाली टीम चैंपियन होगी।

यह भी पढें   पाँच दिनों में 50 हजार से अधिक नेपाली दशहरा मनाने के लिए स्वदेश लौटे

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com